Julus-E-Mohammadi व वाल्मीकि जयंती पर शहर में No Entry, जानिए ट्रैफिक पुलिस का प्लान, कैसा रहेगा Diversion

Bareilly Traffic Plan on Julus E Mohammadi And Valmiki Jayanti जुलूस-ए-मोहम्मदी वाल्मीकि जयंती को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अपना प्लान जारी कर दिया है।जिसके मुताबिक शहर में नो इंट्री रहेगी।इसके अलावा पूरे शहर में 23 जगह डायवर्जन भी रहेगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 07 Oct 2022 07:51 AM (IST) Updated:Fri, 07 Oct 2022 07:51 AM (IST)
Julus-E-Mohammadi व वाल्मीकि जयंती पर शहर में No Entry, जानिए ट्रैफिक पुलिस का प्लान, कैसा रहेगा Diversion
Julus-E-Mohammadi व वाल्मीकि जयंती पर शहर में No Entry, जानिए ट्रैफिक पुलिस का प्लान, कैसा रहेगा Diversion

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Traffic Plan on Julus E Mohammadi And Valmiki Jayanti : जुलूस-ए-मोहम्मदी (Julus E Mohammadi) व वाल्मीकि जयंती रविवार को है। शोभायात्रा व जुलूस के दौरान शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए रविवार को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। सुबह नौ बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू हो जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) की ओर से गुरुवार को डायवर्जन प्लान (Diversion Plan) जारी कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि डायवर्जन सुबह नौ बजे से जुलूस व शोभायात्रा (Shobhayatra) चलने के दौरान तक लागू रहेगा।

1- इज्जतनगर फ्लाईओवर व कुदैशिया अंडरपास से आगे कोई भी चार पहिया, दो पहिया, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर की तरफ नहीं आ सकेगे। वहां से डेलापीर की तरफ भेजे जायेगे।

2- मनोहर भूषण इंटर कालेज से सभी चार पहिया, दो पहिया वाहन आटो रिक्शा ई-रिक्शा को डायवर्ट कर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहे की तरफ भेजा जायेगा।

3- इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा से सभी चार पहिया, दो पहिया, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को डेलापीर की तरफ भेजा जायेगा।

4- सूद धर्मकांटा से सभी चार पहिया, दो पहिया, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर तिराहा की तरफ नहीं आ सकेंगे। वहां से डेलापीर की तरफ जायेगे।

5- चार व दो पहिया वाहन कुतुबखाना की तरफ नहीं आ सकेंगे। साहू गोपीनाथ तिराहा से डायवर्जन कर दिये जायेंगे।

6- मिनी बाईपास तिराहे से सभी चार-दो पहिया वाहन आटो रिक्शा, ई-रिक्शा व टैम्पो सत्यप्रकाश पार्क की तरफ नहीं जा सकेंगे। इज्जतनगर रेलवे तिराहे की तरफ जायेगे।

7- सुरखा फाटक से सभी चार-दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर की ओर न जाकर वापस हार्टमैन पुल कुदैशिया फाटक से जायेगे।

8- डेलापीर तिराहा की तरफ से आने वाले सभी चार-दो पहिया वाहन आटो रिक्शा, ई-रिक्शा का सौ फुटा पूर्वी की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।

9- कोहाड़ापीर कब्रिस्तान वाली गली की ओर से आने वाले सभी चार-दो पहिया वाहन, आटो, रिक्शा, ई-रिक्शा वापस कर दिया जायेगा।

10- पटेल चौक से कोई भी रोडवेज बस, चार-दो पहिया, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा नावेल्टी चौराहा व कोतवाली की तरफ नहीं आ सकेंगे।

11- जुलूस के दौरान सुबह नौ बजे से दो बजे तक रोडवेज की बसें नावेल्टी की ओर से नही जाने दी जायेगी। पटेल चौक से कोतवाली की तरफ आने वाले चार-दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को डायवर्जन किया जायेगा।

12- चौपुला चौराहा से कोई भी सभी चार-दो पहिया वाहन आटो रिक्शा, ई-रिक्शा जुलूस के समय बिहारीपुर व पटेल चौक की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, चौकी चौराहे की तरफ जाने दिया जायेगा।

13- रामगंगा तिराहा से आने वाले सभी चार-दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को लाल फाटक की ओर डायर्जन किया जायेगा।

14- ईसाइयो की पुलिया से आने वाले सभी चार-दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा बियावान कोठी की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।

15- मालियों की पुलिया से सभी सभी चार-दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को श्यामगंज की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जायेगा।

16- कार बाजार चौराहे से सभी चार-दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को चौकी चौराहा की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।

17- संजय नगर तिराहे से सभी चार-दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को पीलीभीत बाईपास की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।

18- किला क्रासिंग से कोई भी सभी चार-दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कुतुबखाना व सिटी सब्जी मंडी की तरफ नही जाने दिया जायेगा। इन्हे मिनी बाईपास की तरफ वापस कर दिया जायेगा।

19- गन्ना मिल से सभी चार-दो पहिया वाहन आटो रिक्शा ई-रिक्शा लाल फाटक की तरफ से भेजा जायेगा।

20- सत्यप्रकाश पार्क से सभी चार-दो पहिया वाहन आटो रिक्शा ई-रिक्शा मिनी बाईपास वापस भेजे जायेगे।

21- श्यामगंज चौराहे से कालीबाड़ी मंदिर की तरफ न जाकर सभी चार-दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा गांधी उद्यान की तरफ से जाएंगे।

22- श्यामगंज से सभी चार दो पहिया वाहन आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को कुतुबखाने की तरफ नही जाने दिया जायेगा। गांधी उद्यान की तरफ भेजा जायेगा।

23- सैलानी चौराहे से सभी चार-दो पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को कुतुबखाने न जाकर श्यामगंज चौराहे से गांधी उद्यान की तरफ भेजा जायेगा।

chat bot
आपका साथी