500 में 498 ़ ़ ़मेधा ने पार किया अंकों का गणित

सेट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया। कोविड-19 महामारी के चलते कुछ विषयों की परीक्षा नहीं हो पाई इसलिए बोर्ड ने हुई परीक्षाओं के अनुपात में अंक जारी कर दिए। इस कारण टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की गई। जिले में 5755 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें से करीब 84.87 फीसद पास हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 02:23 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 02:23 AM (IST)
500 में 498 ़ ़ ़मेधा ने पार किया अंकों का गणित
500 में 498 ़ ़ ़मेधा ने पार किया अंकों का गणित

बरेली, जेएनएन : सेट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया। कोविड-19 महामारी के चलते कुछ विषयों की परीक्षा नहीं हो पाई, इसलिए बोर्ड ने हुई परीक्षाओं के अनुपात में अंक जारी कर दिए। इस कारण टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की गई। जिले में 5,755 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें से करीब 84.87 फीसद पास हुए हैं।

स्कूलों से मिली जानकारी के आधार पर जो रैंकिंग तैयार हुई, उसके अनुसार चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्लाघ्या मिश्रा ने 99.6 फीसद अंक हासिल कर मंडल टॉप किया। श्लाघ्या को पांच सौ में से 498 अंक मिले। ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम की छात्रा श्लाघ्या ने साइकोलॉजी, अंग्रेजी और आर्ट में सौ-सौ अंक और पॉलिटिकल साइंस व हिस्ट्री में 99-99 अंक हासिल किए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक बरेली में किसी छात्र-छात्रा को इतने अंक हासिल नहीं हुए हैं। वहीं, मंडल में तीसरे और जिले में दूसरे नंबर पर राधा माधव पब्लिक स्कूल के छात्र आशुतोष गंगवार रहे। विज्ञान वर्ग के छात्र आशुतोष ने 98.6 फीसद अंक हासिल किए। उन्होंने हाईस्कूल में भी स्कूल टॉप किया था। तब जिले में उनका आठवां स्थान था। जिले के मेधावियों में उनके बाद सेट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा सुरभि वैश्य का नंबर है। उन्होंने 98.2 फीसद अंक हासिल किए।

सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर वेद मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के चलते इस बार कुछ पेपर नहीं हो पाए थे। जो पेपर हुए, उनके अनुपात में स्टूडेट्स को अंक दिए गए हैं। बच्चे हतोत्साहित न हो इसलिए इस बार कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। यह भी नहीं बताया गया है कि लड़कियां आगे हैं या लड़के। पास, फेल की सूची भी जारी नहीं की गई है।

chat bot
आपका साथी