अनियमितताओं में करौंदा प्रधान का खाता सीज

जागरण संवाददाता, बरेली : वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर पंचायती राज विभाग ने ग्राम प्रधान करौंदा का ख

By Edited By: Publish:Thu, 21 May 2015 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2015 07:54 PM (IST)
अनियमितताओं में करौंदा प्रधान का खाता सीज

जागरण संवाददाता, बरेली : वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर पंचायती राज विभाग ने ग्राम प्रधान करौंदा का खाता सीज कर दिया है। जांच में तमाम गड़बड़ियां सामने आई हैं। प्रधान का खाता खुलवाने के लिए माननीयों की सिफारिशें अफसरों के पास आने लगी हैं।

ब्लॉक क्यारा के गांव करौंदा के प्रधान पर आरोप लगे थे कि उन्होंने ग्राम पंचायत की खुली बैठक नहीं की। मिड डे मील के खाद्यान्न का दुरुपयोग किया। नाली, खड़ंजा नहीं बनवाया गया जबकि रकम खर्च दिखाई गई। कुछ पुराने कामों को भी नए कार्यो में दर्शा दिया गया। मनरेगा के कार्य चहेतों को दिए गए। मजदूरों को मजदूरी देने में भी खेल किया गया। तमाम आरोप डीएम को मिले तो उन्होंने पंचायती राज विभाग को जांच के निर्देश दिए। जांच हुई तो अधिकांश शिकायतें पुष्ट मिली। रिर्पोट आने के बाद पंचायती राज विभाग ने उनका खाता सीज कर दिया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अब उनका सीज खाता खुलवाने के लिए माननीय सिफारिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। मालूम हो कि छह गांवों के प्रधानों की भी जांच चल रही है। उनके खाते भी सीज होने की संभावना है। कुछ अफसर उन्हें बचाने में लगे हैं। डीपीआरओ टीसी पांडेय कहते हैं कि करौंदा प्रधान का खाता वित्तीय अनियमितताओं में सीज किया गया है। तमाम गड़बड़ियां सामने आई हैं। खाता नहीं खोला जाएगा। चाहे सिफारिश किसी की आए।

chat bot
आपका साथी