39 डिग्री पर पहुंचा पारा, उमस करा रही लॉकडाउन का पालन

चित्र 2उमस भरी गर्मी में घरों से बाहर नि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:33 AM (IST)
39 डिग्री पर पहुंचा पारा, उमस करा रही लॉकडाउन का पालन
39 डिग्री पर पहुंचा पारा, उमस करा रही लॉकडाउन का पालन

बाराबंकी : उमस और लू के थपेड़े लोगों से लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं। लोग इससे बचने के लिए घर से निकलने से बच रहे हैं। मई माह के अंतिम सप्ताह में पारा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि बुधवार से एक डिग्री सेल्सियस कम अधिकतम तापमान रहा। बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान था। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप निकल आई। 11 बजे तक तेज तपिश में लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। सबसे अधिक असर बाजार पर रहा। हालांकि लॉकडाउन के चलते अधिकतर दुकानें नहीं खुल रही है। जो दुकानें खुली भी उनमें उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की भीड़ नहीं। अधिकांश मुहल्लों में पेयजलापूर्ति भी बाधित : बिजली कटौती के चलते अधिकांश मुहल्लों में दिन में पेयजलापूर्ति भी बाधित रही। शहर के मुहल्ला लाजपतनगर, पीरबटावन, सिविल लाइन, लखपेड़ाबाग में घरों में पेयजलापूर्ति बाधित रही। कई मुहल्लों में लो वोल्टेज के चलते प्रेशर से पानी नहीं आ पाया तो लोगों ने घरों के बाहर लगे हैंडपंप का सहारा लिया। उमस भरी गर्मी में गन्ने का रस बिक्री करने वालों व आइस्क्रीम बिक्री करने वालों की चांदी रही। सबसे अधिक समस्या जिला चिकित्सालय में रही। जहां बिजली कटौती होने पर मरीज व उनके साथ आए तीमारदार बेहाल रहे।

chat bot
आपका साथी