मॉडलों का प्रदर्शन कर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

संवादसूत्र, बाराबंकी: प्लास्टिक और मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन और नियंत्रण करने के विविध उपाय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2018 06:25 PM (IST)
मॉडलों का प्रदर्शन कर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
मॉडलों का प्रदर्शन कर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

संवादसूत्र, बाराबंकी: प्लास्टिक और मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन और नियंत्रण करने के विविध उपायों को दर्शाते एक एक बढ़कर मॉडल और उनके बारे में फर्राटे से जानकारी देते हुए विद्यार्थी, कुछ ऐसा ही दृश्य शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम में दिखा।

पायनियर मांटेसरी इंटर कालेज लखपेड़ाबाग में जिला विज्ञान क्लब द्वारा पर्यावरण की रक्षा हेतु प्लास्टिक, मेडिकल वेस्ट एवं अन्य नॉन डिग्रेडेबल वस्तुओं के दैनिक जीवन मे प्रबन्धन और नियंत्रण पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित इस विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम उदयभानु त्रिपाठी, सीडीओ अंजनी कुमार ¨सह, डीआइओएस राजकुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्या रेखा मिश्रा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डीएम ने कहा कि जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से प्लास्टिक, पॉलीथिन आदि के प्रयोग पर नियंत्रण हेतु विद्यार्थियों को जागरूक करके सार्थक परिवर्तन लाने का यह सफल प्रयास है। उन्होंने मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों से अपने मॉडलों में दिखाई गई उन्नत तकनीक की सराहना करते हुए उसे वास्तविक स्वरूप देने की अपेक्षा की। समन्वयक आशीष पाठक ने प्लास्टिक और नान डिग्रेडेबल पदार्थो से समुद्री जीवों को होने वाले नुकसान और उसके मानव तथा प्रकृति पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया। विषय विशेषज्ञ डॉ. राजीव ने बताया कि रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल तथा रिकवरी द्वारा प्लास्टिक का प्रबंधन किया जा सकता है। सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट की टीम सहरोज, अमित कुमार और रानी ने प्रजेंटेशन के द्वारा मेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण को विधिवत समझाया। इस मौके पर निबंध, पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले राजीव आनन्द, साक्षी वर्मा, आयुष प्रताप ¨सह को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सोमप्रभा मिश्रा, प्रीति शुक्ला, आशीष पांडे, रघुराज, शबा शौकत, अर्जुन कुमार, देवेन्द्र कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी