फाल्गुन एकादशी जुलूस में उमड़े श्याम भक्त

बाराबंकी होली की धूम क्षेत्र में नजर आने लगी है। फाल्गुन माह की एकादशी पर खाटू श्याम भक्तों ने रविवार की सुबह निशान यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 11:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 11:51 PM (IST)
फाल्गुन एकादशी जुलूस में उमड़े श्याम भक्त
फाल्गुन एकादशी जुलूस में उमड़े श्याम भक्त

बाराबंकी : होली की धूम क्षेत्र में नजर आने लगी है। फाल्गुन माह की एकादशी पर खाटू श्याम भक्तों ने रविवार की सुबह निशान यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जयकारा लगाते महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे फाल्गुन के रंग में रंगे नजर आए। अमीर गुलाल से सराबोर दर्जनों श्याम भक्त झंडा लिए हुए थे। प्रथम फाल्गुन एकादशी जुलूस रविवार की सुबह स्थानीय शक्तिधाम महादेव तालाब परिसर से पूजा अर्चना के उपरांत शुरू हुआ। यात्रा नगर के सट्टी बाजार, जोशी तोला, बेलहरा चौराहा, पकरिया, मुंशी गंज सहित नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरा। चार किलोमीटर की यात्रा के उपरांत निशान जुलूस सधाई पुर गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचा, जहां श्याम भक्तों ने पूजन उपरांत आरती सम्पन्न हुई। यहां चल रहे तीन दिवसीय फाल्गुन उत्सव के दूसरे दिन रविवार की शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सिधु श्रीवास्तव, मोहन रस्तोगी, आकाश गुप्ता, पंडित प्रखर शर्मा, सोनू सोनी, पम्मू रस्तोगी, मयंक रस्तोगी, राजन, विनोद निगम, संयोग आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी