महिला किसानों का बिना टोकन तौला जाएगा धान

क्रय केंद्र पर महिलाओं को प्रोत्साहन के लिए तवज्जो मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 01:12 AM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 01:12 AM (IST)
महिला किसानों का बिना टोकन तौला जाएगा धान
महिला किसानों का बिना टोकन तौला जाएगा धान

बाराबंकी : सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने में महिला किसानों को टोकन के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। महिला किसान बिना टोकन व नंबर लगाए धान की तौल करा सकेंगी।

जिले में 58 व दरियाबाद ब्लॉक में तीन क्रय केंद्र खोले गए हैं। विपणन का मथुरानगर, पीसीए़फ का मिरदही व मेहौरा में केंद्र पर पहले दिन बोहनी नहीं हुई है। खरीद केंद्रों पर आम किसानों के अलावा महिला कृषकों को वरीयता देने के आदेश भी शासन स्तर से हैं। धान खरीद को लेकर जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि यदि जमीन के प्रपत्र महिला के नाम हैं और वह स्वयं केंद्र पर धान बेचने को आती हैं तो बगैर नंबर व टोकन उसका धान खरीदा जा सकेगा। इससे महिलाओं को धान बेचने में आसानी होगी। प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार व शुक्रवार का दिन सीमांत व लघु कृषक का धान बेचने के लिए आरक्षित रहेगा। डीएम की संस्तुति पर आयुक्त, खाद्य व रसद इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी केके निरंजन ने बताया कि महिला काश्तकार का क्रय केंद्र पर बगैर टोकन धान खरीदा जाएगा। महिलाओं को सुविधा मिलेगी। उनके धान को प्राथमिकता दी जाएगी।

20 रुपये कुंतल ले सकेंगे उतराई : कृषकों से केंद्र प्रभारी मनमाफिक उतराई, छनाई व सफाई का दाम नहीं वसूल सकेंगे। प्रति कुंतल बीस रुपये की दर से लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी