दुर्गा मंदिरों में लगे शेरावाली के जयकारे

मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा भक्तों ने की। बाराबंकी शारदीय नवरात्र के द

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 03:07 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 03:07 AM (IST)
दुर्गा मंदिरों में लगे शेरावाली के जयकारे
दुर्गा मंदिरों में लगे शेरावाली के जयकारे

मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा भक्तों ने की।

बाराबंकी : शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने रविवार को मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिरों में दर्शन किए।

शहर के बड़ी देवी मंदिर, रौतन गढ़ी स्थित दुर्गा मंदिर, गायत्री मंदिर, लखपेड़ाबाग स्थित दुर्गा मंदिर, रसूलपुर स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर, भुईहारे बाबा स्थित दुर्गा मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे। मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं को सैनिटाइज कराने के बाद परिसर में प्रवेश दिया गया। अधिकांश श्रद्धालु स्वयं सैनिटाइजर लेकर दर्शन करने आए थे। शेरवाली के जयकारों से दुर्गा मंदिर परिसर गूंज उठे। घरों में भी श्रद्धालु मूर्ति की स्थापना कर पूजन-अर्चन कर रहे हैं। मंदिरों के अलावा घरों में देवी गीत श्रद्धालुओं ने गाए। टिकैतनगर : कोरोना संक्रमण में सामूहिकता वाले आयोजनों पर रोक की वजह से इस बार मां भगवती दुर्गा जागरण समिति टिकैतनगर ने दुर्गा पूजा न कराने का निर्णय लिया है। कमेटी के सदस्यों ने गाइड लाइन के कुछ बिदुओं पर असहमति जताई है। कमेटी के अध्यक्ष राकेश यज्ञसैनी ने एसडीएम को पत्र देकर कार्यक्रम न कराने की जानकारी दी है। राकेश यज्ञसैनी ने कहा कि टिकैत नगर की दुर्गा पूजा जिले की अग्रणी दुर्गा पूजा है। जो 20 वर्षों से लगातार परंपरा के अनुसार मनाई जाती है। लेकिन, इस बार सरकार की गाइडलाइन में बहुत सख्त नियम तय किए हैं जिसके कारण कार्यक्रम व मूर्ति विसर्जन करा पाना संभव नहीं है।

chat bot
आपका साथी