आज समरसता भोज में शामिल होंगे भाजपा अध्यक्ष

- राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडीटोरियम में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम संवादसूत्र, बाराबंकी :

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Apr 2018 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 15 Apr 2018 06:00 PM (IST)
आज समरसता भोज में शामिल होंगे भाजपा अध्यक्ष
आज समरसता भोज में शामिल होंगे भाजपा अध्यक्ष

- राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडीटोरियम में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

संवादसूत्र, बाराबंकी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे सांसद प्रियंका ¨सह रावत की ओर से आयोजित हो रहे समरसता भोज एवं युवा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। सांसद ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर किसी एक वर्ग के नहीं बल्कि सभी वर्ग के लिए समर्पित थे। कुछ लोगों ने बाबा साहेब के नाम का दुरुपयोग किया। वे रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।

सांसद ने कहा कि 16 अप्रैल सोमवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान स्थित ऑडीटोरियम में भाजपा की ओर से समरसता भोज के आयोजन के साथ युवाओं को सम्मानित किया जायेगा। गोष्ठी भी आयोजित होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे होंगे। साथ ही एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया भी शामिल होंगे। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। पार्टी के अनुसूचित जाति के सांसद के विरोध के एक सवाल पूछे जाने पर सांसद प्रियंका ¨सह रावत ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनका अपना नजरिया है, इस बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मेधावी छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, संतोष ¨सह, राजेश वर्मा, रचना श्रीवास्तव, फराज हुसैन विक्की आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी