अभिमन्यु का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

अभिमन्यु ने हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सूबे की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 12:24 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 12:24 AM (IST)
अभिमन्यु का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत
अभिमन्यु का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

बाराबंकी: हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश की मेरिट में दूसरा स्थान पाने वाले मेधावी छात्र अभिमन्यु वर्मा का सम्मान करने भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव सोमवार को उनके घर हरख ब्लॉक के छेदानगर गांव पहुंचे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अभिमन्यु को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और अगली कक्षा में एक वर्ष तक स्कूल फीस जमा करने की बात भी कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभिमन्यु जैसे मेधावियों का उत्साहवर्धन एवं उनकी पढ़ाई में सहयोग करना सबकी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। इस मौके पर महामंत्री संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, भाजपा हरख मंडल अध्यक्ष अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी