बांदा में महिला किसानों ने सीखी उन्नतशील खेती की बारीकियां

जागरण संवाददाता बांदा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह से जुड़ी महि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 11:34 PM (IST)
बांदा में महिला किसानों ने सीखी उन्नतशील खेती की बारीकियां
बांदा में महिला किसानों ने सीखी उन्नतशील खेती की बारीकियां

जागरण संवाददाता, बांदा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह से जुड़ी महिला किसानों ने जैविक खेती के बारे में जानकारी हासिल किया। प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह की बगिया में भ्रमण कर कंपोस्ट व गोबर तथा गोमूत्र से बने उत्पादों को देखा। इस दौरान प्रेम सिंह ने उन्हें उन्नतशील खेती की कई बारीकियां बताईं।

बड़ोखर खुर्द स्थित मानवीय शिक्षा संस्थान में आजीविका सखी महिलाओं को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण डिप्टी कमिश्नर कृष्ण करुणाकर पांडेय के मार्गदर्शन में दिया गया। ट्रेनर के रूप में डीआरपी कमल मिश्रा ने महिलाओं को मिट्टी के प्रकार व मृदा परीक्षण, बीज शोधन आदि के बारे में बताया। इसके अलावा जैविक खाद, भू नाडेप, नाडेप, कम्पोस्ट खाद, वर्मी कंपोस्ट और निमास्त्र, ब्रह्मासत्र, आगनास्त्र निर्माण की जानकारी दी।

----------------------

जैविक कलस्टर एवं महिला प्रशिक्षण का आयोजन

संवाद सूत्र, कमासिन : परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत जैविक कलस्टर प्रशिक्षण व महिला प्रशिक्षण का आयोजन ब्लाक सभागार में किया गया। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को उन्नत खेती करने के तरीके बताए।

ब्लाक सभागार में कृषि वैज्ञानिक छेदीलाल पटेल ने चयनित क्लस्टर ग्राम दलपा पुरवा, कठार, लोहरा, सोनहुला से आए किसानों को वैज्ञानिक खेती करने के तरीकों को बताया। फसल चक्र व फसलों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम के वैज्ञानिक तरीका अपनाने का सुझाव दिया। घनश्याम यादव, मंजुल पांडेय ने किसानों को बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ कैसे लिया जा सकता है। बीमा आच्छादन की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए श्रेणी कृषक व गैर श्रणी कृषक दोनों को इसका लाभ लेने की बात कही। मकबूल खान, अरुण कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, प्रेम प्रकाश द्विवेदी ने कृषकों की समस्याओं के विषय में सुझाव दिया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कमासिन मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने खेती किसानी में हो रही समस्याओं से वैज्ञानिकों तथा विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया।

chat bot
आपका साथी