तेज रफ्तार ट्रक ने बालक को कुचला

संवाद सहयोगी पैलानी बहन की ससुराल आए बालक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 10:25 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 06:23 AM (IST)
तेज रफ्तार ट्रक ने बालक को कुचला
तेज रफ्तार ट्रक ने बालक को कुचला

संवाद सहयोगी, पैलानी : बहन की ससुराल आए बालक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।

फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के मूसेनगर निवासी अलीहसन का 11 वर्षीय पुत्र यूसुफ दो दिन पहले अपनी बहन के साथ उसकी ससुराल पपरेंदा आया था। शनिवार की सुबह वह बहनोई के खेत में गेहूं की बालियां बीनने गया था। दोपहर करीब 12 बजे साइकिल से घर लौट रहा था। तभी पैलानी की ओर से आ रहे ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बालक बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन उसके बहनोई अंसार ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। बहनोई अंसार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूसुफ का पिता पिछले आठ साल से गांव में ही एक हत्या के मामले में जेल में है। यूसुफ तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी सात बहने हैं। चार की शादी हो चुकी है। वह गांव में ही कक्षा छ: में पढ़ता था। परिवार के लोग मजदूरी कर भरण-पोषण करते हैं। हादसे की खबर पाकर मां भोला सहित परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए।

chat bot
आपका साथी