बांदा में 375 लघु वादों का निस्तारण

जागरण संवाददाता बांदा जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालयों में रविवार को माइक्रो लोक अदालत का अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 12:16 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 12:16 AM (IST)
बांदा में 375 लघु वादों का निस्तारण
बांदा में 375 लघु वादों का निस्तारण

जागरण संवाददाता, बांदा : जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालयों में रविवार को माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया गया। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए 375 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुए आयोजन में 5,61,625 रुपये अर्थदंड लगाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करने के साथ जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने एक वाद निस्तारित किया और पांच सौ रुपये अर्थदंड लगाया। अपर जिला जज द्वितीय रामकरन ने एक, तृतीय रिजवान अहमद ने चार, चतुर्थ हरेंद्र प्रसाद ने एक वाद निस्तारित किया। अपर जिला जज ईसी एक्ट पवन कुमार शर्मा ने चार वाद निस्तारित करते हुए 1.45 लाख रुपये अर्थदंड लगाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने 36 वाद निस्तारित कर 27,800 रुपये अर्थदंड, सिविल जज सीडि भारतेंदु प्रकाश गुप्ता ने आठ वाद, प्रथम अपर सीजेएम नदीम अनवर ने 48, सिविल जज अनुजा सिंह, महेंद्र कुमार पांडेय बबेरू, सिविल जज सर्वेश सिंह यादव अतर्रा ने वाद निस्तारित किए। उप जिला मजिस्ट्रेट ने सभी न्यायालयों में कुल 205 लघु आपराधिक वाद निस्तारित किए।

chat bot
आपका साथी