केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तहर विफल

जागरण संवाददाता, बांदा : केंद्र और प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। जनता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 10:21 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तहर विफल
केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तहर विफल

जागरण संवाददाता, बांदा : केंद्र और प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। जनता के वादों पर सिर्फ जुमलेबाजी की गई है। आने वाले लोग सभा के चुनाव में जनता इसका हिसाब करेगी।

यह बात रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अनूप ¨सह पटेल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नवयुवकों को रुझान कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रधानमंत्री उन्हें पकौड़ा बेचने की बात कह रहे हैं। युवा मोदी सरकार को नेस्तनाबूत करने के पूरे मूड में है। कहा कि सांगठनिक तौर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी तत्परता के साथ काम किया जाएगा। बुंदेलखंड में पार्टी की नींव पहले से मजबूत की जाएगी। प्रदेश संगठन मंत्री साकेत विहारी मिश्र ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि योगी सरकार से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। इसके पूर्व प्रदेश प्रवक्ता का कार्यकर्ताओं ने शहर में भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख रुप से शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, कैलाश नाथ बाजपेयी, राम पाल अवस्थी, राम मिलन ¨सह, राजेंद्र तिवारी आदि रहें।

chat bot
आपका साथी