राह चलना हुआ दुश्वार, नुकीले पत्थरों की भरमार

ह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्यह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्यह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्यह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्यह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्यह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्यह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्यह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्यह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्यह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्यह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्यह्मश्रड्डस्त्र ढ्डह्मद्गड्डद्मह्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Aug 2019 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 11:15 PM (IST)
राह चलना हुआ दुश्वार, नुकीले पत्थरों की भरमार
राह चलना हुआ दुश्वार, नुकीले पत्थरों की भरमार

बलरामपुर :

क्षेत्र के सोनापार से भैरवा संपर्क मार्ग का पुरसाहाल नहीं है। नुकीले पत्थरों से वाहनों के पहिए पंचर हो रहे हैं। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसर धरातल पर उतरना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। डामरीकरण किए बिना ही कार्यदायी संस्था गायब हो गई। जिससे राहगीरों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश से सड़क का डामरीकरण कराए जाने की मांग की है। रिकू सिंह ,मूलचन्द ,राम सिंह ,सभाजीत सिंह ,हनुमंत सिंह ,रामपाल सिंह, राम चन्दर सिंह ,रामानंद सिह का कहना है कि सोनापार से भैरवा ग्राम सभा को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग का निर्माण वर्ष 2016-17 में लोक निर्माण विभाग बलरामपुर शुरू कराया था। मार्ग पर कार्यदायी संस्था पत्थर डालकर बिना डामरीकरण किए ही गायब हो गई। आए दिन वह लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से सोनबरसा ,सोनापार ,रमपुरवा ,भैरवा ,मिर्जापुरवा ,भेलईपुरवा ,पलिहरनाथ ,रूधौली ,उदयपुर ,सोमरहा सहित कई गांवों के करीब पांच हजार से अधिक राहगीरों का प्रतिदिन आवागमन होता है। बच्चे रेहरा बाजार पढ़ने जाते हैं। फिर भी इस समस्या के निस्तारण की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि अधिशासी अभियंता से वार्ताकर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। राहगीरों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी