नियमों की जानकारी से नियंत्रित होती हैं दुर्घटनाएं

बलरामपुर : यातायात जागरुकता अभियान के तहत हरिहरगंज स्थित एक निजी स्कूल में कार्यशाला ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:58 PM (IST)
नियमों की जानकारी से नियंत्रित होती हैं दुर्घटनाएं
नियमों की जानकारी से नियंत्रित होती हैं दुर्घटनाएं

बलरामपुर :

यातायात जागरुकता अभियान के तहत हरिहरगंज स्थित एक निजी स्कूल में कार्यशाला हुई। जिसमें यातायात प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक किया। कहाकि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ओवर स्पीड, नशे की हालत में वाहन चलाना व नियमों की जानकारी न होना है। इससे बचने के लिए छात्र-छात्राओं को यातायात नियम का अध्ययन करना चाहिए। कहाकि नियमों की जानकारी दुर्घटनाओं से बचाती है। कहाकि सड़क पार करने से पहले दाएं-बाएं अवश्य देखें। बिना ड्राइ¨वग लाइसेंस के वाहन न चलाएं। बाइक चलाते समय हेल्मेट व चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। आरक्षी विक्रम यादव ने बच्चों को नियम व सड़क संकेतों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य राहुल द्विवेदी, प्रमोद शुक्ल, काशीराम, नरेंद्र कुमार व आरक्षी मुन्ना यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी