समीक्षा अधिकारी बने सरफराज

जासं, बेरुआरबारी (बलिया) : लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश 2017 की परीक्षा में करम्मर निवासी मोहम्मद सरफरा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 05:00 PM (IST)
समीक्षा अधिकारी बने सरफराज
समीक्षा अधिकारी बने सरफराज

जासं, बेरुआरबारी (बलिया) : लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश 2017 की परीक्षा में करम्मर निवासी मोहम्मद सरफराज अहमद का समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उनके प्रथम बार गांव पहुंचते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सरफराज ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इच्छाशक्ति लगन व धैर्य रखे तो अपनी मंजिल पा सकता है। स्वागत करने वालों में खड़क बहादुर सिंह हाफिज, एहसान सगीर, मुमताज अहमद, सलामुद्दीन, राजा राम सिंह यादव, वीरेंद्र प्रसाद, मुनिरका राजभर, गोविद चौहान, निरंजन सिंह, अंबुज सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी