बच्चों के बौद्धिक विकास में विज्ञान का अहम रोल

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : बच्चों के बौद्धिक विकास में विज्ञान की शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Mar 2018 10:34 PM (IST) Updated:Wed, 14 Mar 2018 10:34 PM (IST)
बच्चों के बौद्धिक विकास में विज्ञान का अहम रोल
बच्चों के बौद्धिक विकास में विज्ञान का अहम रोल

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : बच्चों के बौद्धिक विकास में विज्ञान की शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों में कुछ कर गुजरने की प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। उक्त बातें इंटर कालेज सुखपुरा के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ¨सह ने बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखपुरा में अबुल कलाम विज्ञान कक्ष व प्रयोगशाला के उद्घाटन समारोह में कहीं।

बतौर मुख्य अतिथि श्री ¨सह ने कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान कक्ष व प्रयोगशाला का निर्माण विद्यालय परिवार की सोच को उजागर करता है। निश्चित रूप से इसका लाभ यहां के पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों को मिलेगा। विशिष्ट अतिथि विजय शंकर ¨सह ने कहा कि इसी विज्ञान की देन है कि पूरी दुनिया हमारे लिए काफी नजदीक हो गई है। समारोह को प्रभारी बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्त, रामनाथ ¨सह, बृज मोहन प्रसाद अनारी, उमेश ¨सह, राजकुमार तिवारी, शौकत अली, संतोष गुप्त ने संबोधित किया। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि सहित लगभग एक दर्जन विशिष्ट व्यक्तियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। केपी चमन, नाजिया बेगम, नीता ¨सह, नंदलाल, राजकुमारी राय, सत्यपाल, संजय दुबे आदि मौजूद थे। स्वागत प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप ¨सह ने किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद ¨सह ¨पटू व संचालन चंद्रकांत पाठक ने किया। आभार प्रधानाचार्य कलावती वर्मा ने व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी