दो सगे भाइयों को सर्प ने काटा, एक की मौत

स्ठ्ठड्डद्मद्ग ढ्डद्बह्लद्गह्य ह्ल2श्र ढ्डह्मश्रह्लद्धद्गह्मह्य श्रठ्ठद्ग स्त्रद्गड्डस्त्रस्ठ्ठड्डद्मद्ग ढ्डद्बह्लद्गह्य ह्ल2श्र ढ्डह्मश्रह्लद्धद्गह्मह्य श्रठ्ठद्ग स्त्रद्गड्डस्त्रस्ठ्ठड्डद्मद्ग ढ्डद्बह्लद्गह्य ह्ल2श्र ढ्डह्मश्रह्लद्धद्गह्मह्य श्रठ्ठद्ग स्त्रद्गड्डस्त्रस्ठ्ठड्डद्मद्ग ढ्डद्बह्लद्गह्य ह्ल2श्र ढ्डह्मश्रह्लद्धद्गह्मह्य श्रठ्ठद्ग स्त्रद्गड्डस्त्रस्ठ्ठड्डद्मद्ग ढ्डद्बह्लद्गह्य ह्ल2श्र ढ्डह्मश्रह्लद्धद्गह्मह्य श्रठ्ठद्ग स्त्रद्गड्डस्त्रस्ठ्ठड्डद्मद्ग ढ्डद्बह्लद्गह्य ह्ल2श्र ढ्डह्मश्रह्लद्धद्गह्मह्य श्रठ्ठद्ग स्त्रद्गड्डस्त्रस्ठ्ठड्डद्मद्ग ढ्डद्बह्लद्गह्य ह्ल2श्र ढ्डह्मश्रह्लद्धद्गह्मह्य श्रठ्ठद्ग स्त्रद्गड्डस्त्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Aug 2019 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 01:19 AM (IST)
दो सगे भाइयों को सर्प ने काटा, एक की मौत
दो सगे भाइयों को सर्प ने काटा, एक की मौत

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : क्षेत्र के मझौली गांव में शुक्रवार की देर रात छत पर सोए दो सगे भाइयों को सांप के काट लिया। इसमें भुआल (20) की मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई टुनटुन (25) का जिला अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। अंधविश्वास के चक्कर में परिवार वाले घंटों लेकर इन दोनों का झाड़-फूंक कराते रहे।

जोगेंद्र (टेंगरी) राजभर के पुत्र टुनटुन (25) व भुआल (20) रात को छत पर सोए हुए थे। इसी बीच सर्प ने इन दोनों को काट लिया। इसी बीच भुआल की नींद खुल गई। वह तत्काल अपने बड़े भाई को जगाने लगा। इस पर वह भी जाग गया। दोनों को कुछ काटने का अहसास हुआ। इस पर गांव के ही एक युवक को बुलाकर दोनों बांसडीहरोड क्रासिग के पास स्थित सती माई के स्थान पर चले गए। वहां जाने के कुछ ही देर बाद पहले भुआल को चक्कर आ गया। वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। कुछ ही देर में उसके बड़े भाई को भी चक्कर आने लगा और वह भी वहीं गिर पड़ा। यह देख साथ का युवक तत्काल उसके घर पर खबर दिया। परिवार वाले तत्काल पहुंच गए। इसके बाद दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने जांच के बाद भुआल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर गांव लेकर चले आए। फिर उसकी अन्यत्र झाड़-फूंक कराने लगे। वहीं टुनटुन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

chat bot
आपका साथी