बलिया में बाढ़ से रिंग बांध टूटा, दो दर्जन गांव प्रभावित

बलिया में आज गंगा नदी की कटान के कारण बैरिया तहसील के दुबे छपरा का रिंग बांध टूट गया। इस बांध के टूटने से दो दर्जन गांवों पर बाढ़ का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 02:17 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 08:00 PM (IST)
बलिया में बाढ़ से रिंग बांध टूटा, दो दर्जन गांव प्रभावित

बलिया (जेएनएन)। गंगा नदी के कहर के कारण बलिया में आज रिंग बांध टूट गया। बांध के टूटने के कारण करीब दो दर्जन गांव की 35 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। बलिया में आज गंगा नदी की कटान के कारण बैरिया तहसील के दुबे छपरा का रिंग बांध टूट गया। इस बांध के टूटने से दो दर्जन गांवों पर बाढ़ का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

तस्वीरों में देखें-तबाही मचाता बलिया का टूटा रिंग बंधा

बलिया का जिला प्रशासन बीते कई दिनों से इस बांध को बचाने की कोशिश में लगा था। दूबे छपरा रिंग बंधा टूटने के कारण गांवों में भगदड़ मच गई है। लोग जैसे-तैसे भाग रहे हैं। उधर डीएम गोविंद राजू एसएन के साथ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने राहत कार्य की कमान संभाल ली है।

बाढ़ का कहरः बलिया के रिंग बंधा कटता देख गांवों में मची भगदड़

जिला प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है। गंगा नदी में बाढ़ के कहर से बड़ी आबादी प्रभावित है। सेना के हेलीकाप्टर से लोगों को मदद दी जा रही है। बांध को लंबी कवायद के बाद भी प्रशासन और सिंचाई विभाग बचाने में विफल रहा है। गंगा के कटान की वजह से इसे बचाया न जा सका। मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है।

बलिया में हाईवे पर रुका यातायात,बनारस में राहत सामग्री लूटी

chat bot
आपका साथी