नाइट क‌र्फ्यू का दिखा असर, सुनी रहीं सड़कें

प्रशासन के नाइट क‌र्फ्यू का पालन शनिवार की रात को पूरी तरह से क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:20 PM (IST)
नाइट क‌र्फ्यू का दिखा असर, सुनी रहीं सड़कें
नाइट क‌र्फ्यू का दिखा असर, सुनी रहीं सड़कें

जागरण संवाददाता, बलिया: प्रशासन के नाइट क‌र्फ्यू का पालन शनिवार की रात को पूरी तरह से कराया गया। पुलिस सड़क पर उतर कर हर किसी को घर के अंदर रहने की नसीहत देती रही। रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट क‌र्फ्यू लगाने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही लोग बाहर निकले। शहर के हर चौराहे पर पुलिस इसका पालन कराने में जुटी रही। इससे रात को सड़कें पूरी तरह से सुनी हो गई थीं। दिन में भी दिखा रात्रिकालीन सख्ती का असर

रसड़ा : तेजी से पाव पसार रही कोरोना महामारी के दरम्यान जिला प्रशासन ने नइट क‌र्फ्यू घोषित किया है। इसका असर रविवार को दिन में भी देखने को मिला। पहले की अपेक्षा जहां बाजार में भीड़ कम देखी गई, वहीं पूर्णरूपेण तो नहीं कितु अधिकांश लोगों ने मास्क का प्रयोग करना प्रारंभ कर दिया है। फल, सब्जी, मॉल सहित किराना की दुकानों पर ही लोग दिखाई दिए।

chat bot
आपका साथी