उच्च विचार व रचनात्मक कार्यों के धनी थे केदारनाथ पाठक

जागरण संवाददाता दुबहड़ (बलिया) ग्राम पंचायत अखार के सरपंच व नगवां के पूर्व प्रधान स्व.केदारनाथ पाठक की 23वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव नगवां में मनाई गई। इसमें उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने कहा कि जिनके उच्च विचार व अच्छे कर्म होते है वे हमेशा याद किये जाते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा स्व.केदार नाथ पाठक ने हमेशा मूल्यों की राजनीति की। वह मानवता के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगाए रखा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 08:11 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 06:08 AM (IST)
उच्च विचार व रचनात्मक कार्यों के धनी थे केदारनाथ पाठक
उच्च विचार व रचनात्मक कार्यों के धनी थे केदारनाथ पाठक

जागरण संवाददाता, दुबहड़ (बलिया) : ग्राम पंचायत अखार के सरपंच व नगवां के पूर्व प्रधान स्व.केदारनाथ पाठक की 23वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव नगवां में मनाई गई। मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने कहा कि जिनके उच्च विचार व अच्छे कर्म होते है वे हमेशा याद किये जाते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा स्व.केदार नाथ पाठक ने हमेशा मूल्यों की राजनीति की। आज की राजनीति करने वाले लोगों को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान आयुष विभाग व डाबर लिमिटेड कंपनी की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 485 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सकीय टीम में डा.सतीश कुमार उपाध्याय, डा.खुशबू सिंह, राजेंद्र साहू, बृज किशोर चौबे रहे।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय, बबलू तिवारी, शिवजी पाठक, अरुण सिंह, त्रिलोकी नाथ पांडेय, रामेश्वर पासवान, अवध किशोर पाठक, रमाशंकर तिवारी, आशुतोष ओझा, मुन्ना गिरी, धनजी यादव, सुशील पांडेय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जवाहरलाल पाठक व संचालन नितेश पाठक ने किया। आभार अजीत पाठक ने व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी