विपरीत परिस्थिति में भी सिद्धांतों पर अडिग रहे

जासं, पूर (बलिया) : प्रखर समाजसेवी के साथ स्व.सत्यनारायण तिवारी एक महान कर्मयोगी थे। यह बातें जगदरा में मंगलवार को उनकी छठवीं पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Dec 2018 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 26 Dec 2018 06:30 PM (IST)
विपरीत परिस्थिति में भी सिद्धांतों पर अडिग रहे
विपरीत परिस्थिति में भी सिद्धांतों पर अडिग रहे

जासं, पूर (बलिया) : प्रखर समाजसेवी स्व.सत्यनारायण तिवारी एक महान कर्मयोगी थे। यह बात जगदरा में मंगलवार को उनकी छठवीं पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहीं। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजधारी ¨सह ने कहा कि स्व.तिवारी ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। विपरीत परिस्थितियों के आने पर भी वह अपने सिद्धांत पर अडिग रहे। पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी ने कहा कि वह आजीवन कांग्रेस के लिए कार्य करते रहे। इस मौके पर भोला ¨सह रामजी यादव, जवाहर चौहान, हरिशंकर ¨सह, शिवकुमार तिवारी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सर्वानंद तिवारी व संचालन विजय शंकर तिवारी ने किया।

chat bot
आपका साथी