नोटबंदी, जीएसटी व लॉकडाउन से व्यापारी परेशान

बलिया जिला रेडिमेड व होजरी संघ की बैठक रविवार को एलआइसी रोड में हुआ। इसमें व्यापार से संबंधित समस्याओं पर चर्चा के साथ ही उसके निस्तारण पर बल दिया गया। साहनी वीरेंद्र निषाद ने कहा कि नोटबंदी जीएसटी व देश भर में कोरोना के वजह से लॉकडाउन से व्यापारियों की हालत खराब हो गइ्र है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि जितने व्यापरी कर्ज लिए है उनका कर्ज माफ करते हुए पुन व्यापार को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सरकारी अनुदान दिलाया जाए ताकि व्यापारी भाई अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 05:56 PM (IST)
नोटबंदी, जीएसटी व लॉकडाउन से व्यापारी परेशान
नोटबंदी, जीएसटी व लॉकडाउन से व्यापारी परेशान

बलिया : जिला रेडिमेड व होजरी संघ की बैठक रविवार को एलआइसी रोड पर हुई। इसमें व्यापार से संबंधित समस्याओं पर विमर्श किया गया। साहनी वीरेंद्र निषाद ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी व कोरोना की वजह से व्यापारियों की हालत खराब हो गई है। ऐसे में सरकार को व्यापारियों का कर्ज माफ कर देना चाहिए।

संघ के संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि सभी व्यापारी आपस में संगठित रहें ताकि आने वाले किसी भी मुसीबत का सामना कर सकें। इस दौरान चयनित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर रतन सिंह, राजू सिंह, चंदन गुप्त, पप्पू, आफताब, संतोष प्रसाद, भाष्कर केशरी, संजय गुप्त, राकेश गुप्त, अशोक जायसवाल, बबलू, रंजीत कुमार मनोज गुप्त आदि मौजूद थे। अध्यक्षता पन्नालाल सोनी व संचालन अजय गुप्त ने किया।

chat bot
आपका साथी