बुक स्टाल साहित्य प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र

लिया ददरी मेला में लगा ददरी मेला साहित्य संगम बुक स्टाल साहित्य प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। साहित्यिक पुस्तकों के अलावा यहां जनपद के महान कवियों व साहित्कारों के लगे चित्र लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। शारदा पुस्तक भण्डार की तरफ से लगे इस स्टाल में प्रतिदिन साय छह बजे से सात बजे तक जनपद के कवियों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:54 PM (IST)
बुक स्टाल साहित्य प्रेमियों 
के लिए आकर्षण का केन्द्र
बुक स्टाल साहित्य प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र

जासं, बलिया : ददरी मेला साहित्य संगम बुक स्टाल साहित्य प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। साहित्यिक पुस्तकों के अलावा यहां जनपद के महान कवियों व साहित्कारों के लगे चित्र लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं। शारदा पुस्तक भण्डार की तरफ से लगे इस स्टाल में प्रतिदिन सायं छह से सात बजे तक जनपद के कवियों, साहित्कारों व संस्कृति कर्मियों से मिलने और उनसे बात करने का अवसर भी मिलेगा।

शनिवार की शाम बुक स्टाल का उद्वाटन करते हुए जनपद के साहित्कार डा. जनार्दन राय ने किया। संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि यह प्रयास निश्चित रुप से सराहनीय है। रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने कहा कि समाज बेहतर बनाने में साहित्यकला और संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर मुक्तेश्वर पाण्डेय, नितिश पाण्डेय, अभिजीत, दिव्य प्रकाश, डा. कादाम्बिनी सिंह, आनन्द चौहान, सोनी, टविकल कुमार, अखिलेश कुमार, रोहित, गोविन्द, राहुल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी