विकास व सुरक्षा को भाजपा सरकार जरूरी : अष्टभुजा

कस्बा स्थित डाक बंगला परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:48 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 10:49 PM (IST)
विकास व सुरक्षा को भाजपा सरकार जरूरी : अष्टभुजा
विकास व सुरक्षा को भाजपा सरकार जरूरी : अष्टभुजा

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : कस्बा स्थित डाक बंगला परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि संत कबीर नगर के पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि देश व प्रदेश को विकास के मार्ग पर अग्रसर रखने के लिए एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की जरूरत है। हिदू व हिदुत्व की सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। सरकार 2022 में फिर तभी बनेगी जब प्रबुद्ध वर्ग के लोग खुलेमन से सहयोग व समर्थन देंगे।कहा कि जाति पर आधारित गुंडागर्दी का दौर खत्म हो चुका है। पिछले साढ़े चार वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ, यह मुख्यमंत्री की उपलब्धि है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह देश होटल व बोतल की संस्कृति वालों का नहीं है, यहां रोटी व लंगोटी वाले ही देश चलाएंगे। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयबहादुर सिंह, यादवेंद्र उपाध्याय, ओंकारनाथ उपाध्याय, अखिकेश्वर सिंह, रंगनाथ मिश्र आदि लोगों ने संबोधित किया। शुभारंभ मां सरस्वती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह व संचालन हरिकंचन सिंह ने किया। सीएम के संभावित कार्यक्रम की तैयारी, गांव में पहुंचे अधिकारी

जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायनपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत मौर्य व अन्य अधिकारियों ने गांव के एक निजी विद्यालय में ग्रामीणों की बैठक कर जनसमस्याएं सुनीं। सभी ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकांश ग्रामीणों ने राशनकार्ड न होने की बात बताई।

उपजिलाधिकारी ने वरासत से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी। इस मौके क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी, कोतवाल सुनील कुमार सिंह, सीडीपीओ पूनम सिंह, सुपरवाइजर दुर्गावती सिंह, अशोक सिंह, प्रधान पुष्पा देवी, विनय सिंह, गिरीश पांडेय, सप्लाई इंस्पेक्टर दिलीप सिंह आदि मौजूद थे। बांसडीह के लोगों को जगी उम्मीद

बांसडीह : विधानसभा क्षेत्र में चार वर्ष बाद मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह अगउर में स्वीकृत आक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू नहीं हुआ। दो माह पूर्व आयी तकनीकी टीम ने प्लांट लगने वाले स्थान का निरीक्षण किया था, तब से वहां कोई देखने तक नहीं आया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरौनी का भवन अधिकारियों की लापरवाही से अब तक हैंडओवर नहीं हुआ, वहां काम शुरू हो गया। ग्रामीणों को अब सीएम के आगमन पर उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी