रसड़ा नगर व देहात की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

रसड़ा (बलिया) रसड़ा के पावर स्टेशन पर गुरूवार को अचानक 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण नगर व देहात की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक प्रयास से किसी प्रकार विद्युत आपूर्ति बहाल की गई लेकिन ट्रांसफार्मर आने तक विद्युत आपूर्ति के निरंतर तथा दोनों क्षेत्रों में अभी भी विद्युत आपूर्ति कुछ घंटों के लिए की जा रही है। इस संबंध में अवर अभियंता नवनीत यादव ने बताया कि रसड़ा पावर हाउस से संचालित शहर व देहात की विद्युत आपूर्ति विगत एक सप्ताह तक बाधित रहने की संभावना है। इस बीच शहर को 15 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों को 12 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जायेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 04:59 PM (IST)
रसड़ा नगर व देहात की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
रसड़ा नगर व देहात की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

जासं,रसड़ा (बलिया) : रसड़ा विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को अचानक 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण नगर व देहात की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक प्रयास से किसी प्रकार विद्युत आपूर्ति बहाल की गई लेकिन ट्रांसफार्मर आने तक दोनों क्षेत्रों में अभी भी विद्युत आपूर्ति कुछ घंटों के लिए की जा रही है। इस संबंध में अवर अभियंता नवनीत यादव ने बताया कि रसड़ा पावर हाउस से संचालित शहर व देहात की विद्युत आपूर्ति विगत एक सप्ताह तक बाधित रहने की संभावना है। इस बीच शहर को 15 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों को 12 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

chat bot
आपका साथी