रामलीला मैदान की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन

न्ठ्ठद्दद्गह्म द्गह्मह्वश्चह्लद्गस्त्र ड्डद्दड्डद्बठ्ठह्यह्ल द्गठ्ठष्ह्मश्रड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्ल श्रठ्ठ क्त्रड्डद्वद्यद्बद्यड्ड द्दह्मश्रह्वठ्ठस्त्र द्यड्डठ्ठस्त्र द्वद्गद्वश्रह्मड्डठ्ठस्त्रह्वद्व द्दद्ब1द्गठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 07:24 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 06:02 AM (IST)
रामलीला मैदान की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन
रामलीला मैदान की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : नगर के दुर्गा पूजा, ताजिया, महाबीरी झंडा, रामलीला व व्यापार मंडल आदि कमेटियों की रामलीला मैदान में संयुक्त चेतावनी सभा हुई। इसमें रामलीला मैदान में सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण की कड़ी भ‌र्त्सना की गई।

भाजपा नेता नारद सिंह ने कहा कि नगर पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का कब्जा व अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी से भेंट कर भूमि की पैदाइश कराकर उसके निस्तारण की मांग की जाएगी। अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने आरोप लगाया कि इस राम लीला मैदान से होकर ताजिया, महाबीरी झंडा व दुर्गा पूजा का जुलूस जाता है। नगर पंचायत बनाम बैजनाथ के नाम पर मुक़दमा भी चल रहा है। जब तक फैसला न आ जाय इस भूमि पर कब्जा व अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। सभा को भाजपा रेवती मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, प्रतुल ओझा, दिनेश तिवारी, कौशल सिंह, वीरेन्द्र गुप्त आदि ने संबोधित किया। विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों द्वारा एसआई सदानंद यादव को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर राजेश गुप्त, राजू पांडेय, नशीम, रुपेश पांडेय, संजय गोंड आदि मौजूद थे। अवधेश सिंह का कहना है कि 1036 / 1, व 1036/2 हमारी घर व सहन की जमीन है। अपने सहन के अंदर टावर लगाया गया है। इसका कुछ लोगों द्वारा बेवजह राजनीतिक करण किया जा रहा है। सक्षम अधिकारी से पैमाइश कराकर इसका निस्तारण करा लिया जाए।

chat bot
आपका साथी