छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

रसड़ा (बलिया): फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 11 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रया

By Edited By: Publish:Fri, 12 Feb 2016 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2016 07:19 PM (IST)
छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

रसड़ा (बलिया): फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 11 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह कक्षा चार में पढ़ती है। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। दोपहर में छात्रा अपनी बड़ी बहन को खेत से बुलाने के लिए गई थी। इसी बीच गन्ने के मेड़ पर टहल रहे युवक ने उसे दबोच लिया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसके चिल्लाने पर आवाज सुनकर उसी रास्ते से जा रही महिलाएं दौड़ पड़ीं। महिलाओं को अपनी ओर आते देख युवक छात्रा को छोड़ भाग निकला।

chat bot
आपका साथी