प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सटीक उत्तर के लिए ऋषभ पुरस्कृत

किसान पीजी कॉलेज में हुई प्रतियोगिता 239 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग चित्र परिचय 05 बीआरएच 14 में फोटो है। संसू बहराइच किसान पीजी कॉलेज में भूगोल परिषद की ओर से गुरुवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक व परास्नातक के 239 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रश्नों के सटीक उत्तर के लिए बीए तृतीय वर्ष के छात्र ऋषभ को प्रथम व देवानंद को दूसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं की हिचकिचाहट दूर होती है। बेबाक राय रखने की आदत पड़ती है। उन्होंने कहा कि जनरल नॉलेज समेत पाठ्यक्रम से हटकर अन्य विषयों के प्रति भी बच्चों में ललक पैदा होती है। प्रतियोगिता में स्नातक स्तर से 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:43 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:07 AM (IST)
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सटीक उत्तर के लिए ऋषभ पुरस्कृत
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सटीक उत्तर के लिए ऋषभ पुरस्कृत

संसू, बहराइच : किसान पीजी कॉलेज में भूगोल परिषद की ओर से गुरुवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक व परास्नातक के 239 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रश्नों के सटीक उत्तर के लिए बीए तृतीय वर्ष के छात्र ऋषभ को प्रथम व देवानंद को दूसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं की हिचकिचाहट दूर होती है। बेबाक राय रखने की आदत पड़ती है। उन्होंने कहा कि जनरल नॉलेज समेत पाठ्यक्रम से हटकर अन्य विषयों के प्रति भी बच्चों में ललक पैदा होती है। प्रतियोगिता में स्नातक स्तर से 183 व परास्नातक स्तर के 56 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें ऋषभ बाजपेई प्रथम, देवानंद द्वितीय गौरव कुमार को तीसरा स्थान मिला। परास्नातक स्तर पर विशंभर नाथ प्रथम, रवींद्र दूसरे व दीपेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इन मेधावियों को कॉलेज सचिव की ओर से पुरस्कृत किया गया। डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. शिवेंद्र, दिनेश कुमार शुक्ला, डॉ. पीएल त्रिपाठी, अभिषेक प्रताप सिंह व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी