नुक्कड़ नाटक कर छात्र-छात्राओं ने बताए पेड़ों के महत्व

पौधरोपण जागरूकता अभियान चित्र परिचय - 17बीआरएच 16 में फोटो है। संसू बलहा(बहराइच) बलहा ब्लॉक के नानपारा देहाती के प्राथमिक विद्यालय भग्गापुरवा के छात्र-छात्राओं ने गांव में पौधरोपण के लिए जागरूकता अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पेड़ों के महत्व की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 06:19 AM (IST)
नुक्कड़ नाटक कर छात्र-छात्राओं ने बताए पेड़ों के महत्व
नुक्कड़ नाटक कर छात्र-छात्राओं ने बताए पेड़ों के महत्व

संसू, बलहा(बहराइच) : बलहा ब्लॉक के नानपारा देहाती के प्राथमिक विद्यालय भग्गापुरवा के छात्र-छात्राओं ने गांव में पौधरोपण के लिए जागरूकता अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पेड़ों के महत्व की जानकारी दी।

प्रधान शिक्षिका यासमीन बेगम ने बताया कि बरसात में जगह-जगह पौधरोपण अभियान चल रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विद्यालय के छात्र राहुल वर्मा, आशीष व बहादर खां ने पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी देने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर अनामिका श्रीवास्तव, सलीम खां व अन्य मौजूद रहे।

------------

इनसेट

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बहराइच : शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। आर्यावर्त बैंक क्षेत्रीय कार्यालय भिनगा श्रावस्ती के क्षेत्रीय प्रबंधक ओपी गंगवार ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से घरों के आसपास पौध रोपने की अपील भी की।

chat bot
आपका साथी