भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के लिए हुआ नामांकन

जासं श्रावस्ती भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के लिए जिले के अलग-अलग मंडलों पर मंडल अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 10:33 PM (IST)
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के लिए हुआ नामांकन
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के लिए हुआ नामांकन

जासं, श्रावस्ती: भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के लिए जिले के अलग-अलग मंडलों पर मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें संबंधित मंडल में निवास कर रहे बूथ अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य मतदाता के रूप में शामिल रहे।

दो दिनों से चल रहे जिले के अलग-अलग मंडलों के मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधि के चुनाव को आज अंतिम रूप देते हुए सभी मंडलों पर चुनाव प्रक्रिया तहत नामांकन पत्र लिए गए। जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने बताया कि जिले में संगठनात्मक चुनाव के तहत पहले बूथ और बूथ समितियों के चुनाव हो चुके हैं। इसके बाद मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि का चुनाव होगा। जो जिले में होने वाले जिलाध्यक्ष के चुनाव के मतदाता होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के दस मंडलों पर चुनाव पूरी ईमानदारी व पारर्दिशता के साथ कराया जा रहा है। चुनाव में पूरे समाज की सहभागिता के लिए समितियों में महिलाओं, अनुसूचित व पिछड़े वर्ग को मंडल समितियों में स्थान दिया गया है। 13 अक्टूबर को जिले के हरिहरपुररानी, गिलौला, इकौना, गिरंट व सिरसिया मंडल का चुनाव हुआ। 14 अक्टूबर को अंतिम चरण में लक्ष्मणपुर बा•ार, भिनगा नगर, जमुनहा, लक्ष्मननगर और श्रावस्ती मंडल का चुनाव हुआ। सभी नामांकन पत्रों को जिला चुनाव अधिकारी राजेंद्र पटेल व जिला सह चुनाव अधिकारी शिवभूषण सिंह को सौंपा जाएगा। इसके बाद जल्द ही प्रदेश द्वारा नवीन मंडल अध्यक्षों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी