जयप्रकाश को कांग्रेस की कमान

महामंत्री विनय भी जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 11:17 PM (IST)
जयप्रकाश को कांग्रेस की कमान
जयप्रकाश को कांग्रेस की कमान

जासं, बहराइच : कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र होंगे। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की है। अब तक चंद्रशेखर सिंह आजाद जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे।

लोकसभा चुनाव के बाद से ही जिला कमेटी भंग कर दी गई थी और नए अध्यक्ष को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। फिलहाल पार्टी ने जेपी मिश्र को जिले की कमान सौंपी है। मिश्र पिछली कमेटी में जिला उपाध्यक्ष थे। उनके मनोनयन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है। हालांकि पार्टी के इस फैसले पर जिला महामंत्री रहे विनय सिंह ने खिन्नता जताते हुए इस्तीफा दे दिया है।

chat bot
आपका साथी