झमाझम हुई बारिश, उमस से मिली निजात

-गन्ना धान समेत खरीफ की अन्य फसलों को मिला फायदा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 11:29 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 11:29 PM (IST)
झमाझम हुई बारिश, उमस से मिली निजात
झमाझम हुई बारिश, उमस से मिली निजात

संसू, बहराइच : तराई में मानसून सक्रिय है। सुबह से ही पुरवा हवाएं चल रही हैं। आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो गन्ना, धान, मक्का व खरीफ की अन्य फसलों को लाभ पहुंचा है। यहां पांच मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। अगले 24 घंटे में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.एमवी सिंह ने बताया कि मानसून का पीक समय चल रहा है। अगले 24 घंटे आसमान में बादल छाए रहेंगे। पुरवा हवा चलने के साथ ही रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। तापमान लुढ़कने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। बारिश होने का सबसे ज्यादा फायदा धान व गन्ने की फसल को हो रहा है। उन्होंने बताया कि किसान यूरिया की टॉप ड्रेसिग कर दें, जिससे फसलों की बढ़वार अच्छी हो। बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

chat bot
आपका साथी