तालाब में मगरमच्छ ने डाला डेरा, दहशत

बहराइच): हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर के खालेपुरवा गांव के लोग मगरमच्छ की दहशत से उबर नहीं पा रहे ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 11:01 PM (IST)
तालाब में मगरमच्छ ने डाला डेरा, दहशत
तालाब में मगरमच्छ ने डाला डेरा, दहशत

बहराइच): हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर के खालेपुरवा गांव के लोग मगरमच्छ की दहशत से उबर नहीं पा रहे हैं। तकरीबन 15 दिन पूर्व एक मगरमच्छ पकड़ा गया था, जबकि दूसरा अभी भी तालाब में मौजूद है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मगरमच्छ को पकड़े जाने की मांग की है।

पिछले वर्ष आए बाढ़ के पानी में एक साथ दो मगरमच्छ खालेपुरवा गांव से सटे तालाब में आ गए थे। मगरमच्छों ने तालाब में डेरा डाल दिया। पानी कम होने के बाद ग्रामीणों को मगरमच्छ तालाब से बाहर बालू के टीले पर बैठे दिखाई दिए। खौफजदा ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़े जाने की मांग की। तकरीबन 15 दिन वन कर्मियों ने तालाब में जाल डालकर एक मगरमच्छ को पकड़ लिया। जबकि दूसरा अभी तक पकड़ा नही जा सका है। गांव निवासी रामबहोरन, राजितराम, पुतान मिश्र समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और शाम के समय मगरमच्छ पानी से बाहर आकर टीले पर बैठ जाता है। उनका कहना है कि मगरमच्छ कभी भी आबादी में दाखिल हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन छह कुत्तों को मगरमच्छ अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीण अपने पशुओं को तालाब की ओर ले जाने से डर रहे है। वन दारोगा अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि तालाब में जाल डाला गया है। वन कर्मी नजर रख रहे है। मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी