फोटो-जय अम्बे गौरी, मइया जय श्यामा गौरी..

By Edited By: Publish:Sat, 27 Sep 2014 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 27 Sep 2014 10:46 PM (IST)
फोटो-जय अम्बे गौरी, मइया जय श्यामा गौरी..

बहराइच : शहर के अलावा गांव व गली कस्बे माता रानी के जयकारे से गूंज रहे हैं। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। दुर्गा पूजा समारोह को देखने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। पूजा पंडालों में जवाबी कीर्तन तो कहीं भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहा। मंदिरों में जय अम्बे गौरी, मइया जय श्यामा गौरी आरती.. की गूंज चहुंओर दिखी।

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन महा दुर्गा के नौ स्वरूपों में तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की उपासना की गई। शहर के मरी माता मंदिर, संहारिणी मंदिर, गुल्लाबीर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पौ फटते ही घंटे की आवाज गूंज रही थी। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान था। मंदिरों में पूजन अर्चन व दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर शाम पूजा पंडालों में जवाबी कीर्तन तो कहीं भजन संध्या का कार्यक्रम जोरों पर चला। मंदिरों में विशेष पूजन दर्शन के साथ ही भक्तों ने दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालीसा पाठ के लिए घरों में भी कलश की स्थापना कर मां भगवती के पूजन अर्चन में जुटे हैं। महसी संवादसूत्र के अनुसार तहसील क्षेत्र के जैतापुर, बिसवां, तारापुर, गुजौली कला, भगवानपुर, औराही, महसी, महाराजगंज सहित अन्य स्थानों पर स्थापित प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हैं। सुबह शाम आरती के बीच शेरावाली के गगनभेदी जयकारे गूंजते रहते हैं। पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। कैसरगंज, जरवल, रुपईडीहा, जरवल रोड, नवाबगंज, रामगांव, पयागपुर, विशेश्वरगंज, नानपारा, फखरपुर, बाबागंज, मोतीपुर, मिहीपुरवा, खैरीघाट, शिवपुर आदि स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा के पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तों ने पूजन अर्चन कर माता रानी से मनोकामनाएं मांगी। पयागपुर संवादसूत्र के अनुसार रामनगर खजुरी, सेमरियांवा, इंदिरापुर सहित कई स्थानों पर माता चंद्रघंटा की पूजा हुई।

इनसेट : कथा का आयोजन

हुजूरपुर : क्षेत्र के हनुमान मंदिर स्थित स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमा स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया है। हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि अयोध्या की साध्वी कविता शास्त्री द्वारा श्रीराम कथा का प्रवचन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उमड़े। पूरा पांडाल खचाखच भरा रहा। इस मौके पर आयोजक सिपाही सिंह, धनंजय सिंह, राजीव सिंह, महेंद्र पाठक, सतीश सिंह, प्रेमनाथ चौहान, शिवाजी दूबे, बड्डे बाबा सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी