मुसलमानों पर जुल्म ढा रही सपा सरकार

बहराइच : पीस पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और उस प

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 11:59 PM (IST)
मुसलमानों पर जुल्म ढा रही सपा सरकार

बहराइच : पीस पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और उस पर सीधा मुसलमानों पर अत्याचार करने का आरोप मढ़ा। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई जिलाध्यक्ष शकील खां कर रहे थे। राज्यपाल को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों में गुफरान, सलमत उल्ला, एजाज अहमद, अशरफ अली, शफीक उल्ला, आलोक जायसवाल, शब्बन, परवेज अहमद, नसीम, याकूब अहमद, इदरीश, खुर्शीद, कलीम अंसारी आदि शामिल थे।

सभा व सौंपे गए ज्ञापन में पीस पार्टी के नेताओं ने कहा कि सपा सरकार आरएसएस के एजेंडे पर चलकर मुसलमानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, पशु तस्करी के आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाया जा रहा है। यह काला कानून है। मुसलमानों के उत्पीड़न के लिए नई पीढ़ी पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। उन्हें जेलों में ठूंसने के साथ जिला बदर किया जा रहा है। इससे मुसलमानों की शिक्षा और तरक्की रुक गई है। भावी नस्लें भी बर्बाद हो रही हैं।

chat bot
आपका साथी