रेलवे स्टेशन पर वाइफाइ सेवा शुरू, यात्री गदगद

रेलवे स्टेशन पर विभाग की तरफ वाईफाई की सेवा शुरू होने से यात्रियों में हर्ष छाया है। सुबह से शाम तक वाईफाई प्रयोग करने के लिए युवाओं की स्टेशन पर बड़ी भीड़ रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 09:26 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 09:26 PM (IST)
रेलवे स्टेशन पर वाइफाइ सेवा शुरू, यात्री गदगद
रेलवे स्टेशन पर वाइफाइ सेवा शुरू, यात्री गदगद

बागपत, जेएनएन। रेलवे स्टेशन पर विभाग की तरफ से वाईफाई सेवा शुरू होने से यात्रियों में हर्ष छाया है। सुबह से शाम तक वाईफाई प्रयोग करने के लिए युवाओं की स्टेशन पर बड़ी भीड़ रही।

दिल्ली-सहारनपुर वाया रेलमार्ग भी आधुनिकता की सूची में शामिल हुआ है। रेलमार्ग के बड़े स्टेशन पर विभाग की तरफ से वाईफाई सेवा शुरू हो चुकी है। रविवार सुबह यात्रियों को वाइफाइ की जानकारी मिली तो भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह से स्टेशन पर फ्री इंटरनेट का लुत्फ उठाने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। स्टेशन कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म पर वाइफाइ का पासवर्ड भी लिखकर चस्पा किया। यात्रियों का कहना था कि स्टेशन पर बैठकर परेशान रहते थे। अब फ्री नेट मिलता है, जिससे टाइम भी पास होता रहेगा। इंटरनेट सेवा शुरू करने से यात्रियों ने रेलवे का आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी