नौ किमी का नवीनीकरण कराया, एक किमी छोड़ा

पुसार-बरनावा मार्ग पर गढ़ी गांव के पास एक किमी के दायरे में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं जिससे परेशान लोगों में रोष व्याप्त है। इस मार्ग की लंबाई लगभग दस किमी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 11:58 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 11:58 PM (IST)
नौ किमी का नवीनीकरण कराया, एक किमी छोड़ा
नौ किमी का नवीनीकरण कराया, एक किमी छोड़ा

बागपत, जेएनएन। पुसार-बरनावा मार्ग पर गढ़ी गांव के पास एक किमी के दायरे में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं, जिससे परेशान लोगों में रोष व्याप्त है। इस मार्ग की लंबाई लगभग दस किमी है। तीन दिन पहले ही मार्ग का नवीनीकरण कराया गया है। पुसार से बेगमाबाद गढ़ी तक तो नवीनीकरण करा दिया गया, लेकिन जहां मार्ग में बेगमाबाद गढ़ी और संतनगर मोड़ के बीच ज्यादा गड्ढे हैं, उसे निर्माण किए बिना ही छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर इतने गड्ढे हैं कि चलना दूभर है। संदीप, राजकुमार, महिपाल, ईश्वर, जितेंद्र आदि ने बताया कि इस संबंध में छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह से मिलेंगे। इस मार्ग की यह दुर्दशा दो साल से हो रही है। गन्ने का सीजन शुरू होते ही दौराला व किनौनी गन्ना मिलों के गन्ना लदे वाहन भी इसी मार्ग से निकलते हैं।

chat bot
आपका साथी