ट्रैक्टरों से दिल्ली जाएंगे रालोद कार्यकर्ता: यशवीर सिंह

रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:47 PM (IST)
ट्रैक्टरों से दिल्ली जाएंगे रालोद कार्यकर्ता: यशवीर सिंह
ट्रैक्टरों से दिल्ली जाएंगे रालोद कार्यकर्ता: यशवीर सिंह

बागपत, जेएनएन। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को पार्टी कार्यकर्ता ट्रैक्टरों में सवार होकर दिल्ली जाकर 26 जनवरी की गणतंत्र परेड में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बागपत ब्लाक परिसर में पत्रकार वार्ता में कहा कि 70 साल में यह पहली सरकार है, जिसने किसानों को धोखा दिया है।

उन्होंने दावा किया कि हमनें ढिकौली में जूस पिलाकर किसानें का 48 घंटे का अनशन तुड़वाया है। ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने कहा कि किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। पूर्व विधायक डा. अजय तोमर, रालोद प्रदेश महासचिव राजकुमार त्यागी, रणधीर सिंह और वीर सिंह आदि मौजूद रहे। पंचायतों में बनाई गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड की रणनीति

किसानों द्वारा 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड करने की घोषणा पर शुक्रवार को चौगामा क्षेत्र के बामनौली, दाहा, गढ़ी कांगरान, मौजिजाबाद नांगल आदि गांवों में किसानों की पंचायत हुई। किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 25 जनवरी को ही किसान ट्रैक्टरों से दिल्ली बार्डर रवाना हो जाएंगे।

पंचायतों में किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। कृषि कानून किसानें के साथ आम जनता की बर्बादी का भी कारण बनेंगे। कृषि कानूनों की वापसी तक किसान दिल्ली बार्डर से वापस नहीं लौटेंगे।

किसान ट्रैक्टरों में खाने-पीने एवं सोने का सभी सामान साथ लेकर जाएंगे। पंचायत में नरेश, संजीव कुमार, कालूराम, भंवर सिंह, सुभाष, रामकुमार, रमेशचंद आर्य, सतवीर, सुशील राणा, रामवीर मौजूद रहे। जनेश्वर मिश्र को आर्पित किए श्रद्धासुमन

शुक्रवार को सपा जिला कार्यालय बागपत पर समाजवादी चितक रहे जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई।

सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की है। कहा कि जनेश्वर मिश्र सच्चे अर्थों में समाजवादी थे। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष डा. सीमा यादव, रविद्र नैन, देवेंद्र कुमार, डा. रियासत अली, फुरकान पहलवान, बब्बू सिद्दीकी, कर्मवीर प्रधान और साबू आदि सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी