लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने अधिवक्ता धर्मवीर सिंह

रेवेन्यू बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को तहसील परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमें धर्मवीर सिंह तोमर ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एडवोकेट यशवीर चौहान को 19 मतों से शिकस्त दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jan 2020 06:09 AM (IST)
लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने अधिवक्ता धर्मवीर सिंह
लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने अधिवक्ता धर्मवीर सिंह

बागपत, जेएनएन। रेवेन्यू बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को तहसील परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें धर्मवीर सिंह तोमर ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एडवोकेट यशवीर चौहान को 19 मतों से शिकस्त दी।

चुनाव अधिकारी एल्डर मैन कमेटी के चेयरमैन वेदपाल सिंह व ओमपाल सिंह ने बताया कि रेवेन्यू बार एसोसिएशन मतदान सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक हुआ, जिसके बाद मतपत्रों की काउंटिग की गई। 130 मतदाताओं में से 127 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से एक मत निरस्त हुआ। अध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह को 68, यशवीर चौहान को 49, जयवीर सिंह छह मत प्राप्त हुए।

महामंत्री पद पर सतपाल सिंह ने 11 मतों से, कोषाध्यक्ष मदन लाल तेजान ने 12 मतों से जीत दर्ज की। निर्विरोध निर्वाचन में उपाध्यक्ष पद पर राजवीर, पुस्तकालय मंत्री प्रदीप कुमार, सहसचिव सोहनवीर तोमर, कनिष्ठ सदस्य शोकेंद्र राणा व गौरव तोमर रहे। वहीं सदस्यों में रामकुमार, योगेंद्र तोमर, तेजवीर खोखर के खाते में विजय श्री आई। विजेता पदाधिकारियों का समर्थक अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी