सीनियरों की अनदेखी कर जूनियर को बनाया सुपरवाइजर, रोष

जासं बड़ौत रेलवे के सूजरा गैंग नंबर पांच में इंजीनियर विभाग में सीनियरों की अनदेखी कर जूनियर को सुपरवाइजर (मैट) बना दिया है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष है। रेलवे कर्मचारी पिछले चार-पांच दिन से ड्यूटी पर तो आ रहे हैं लेकिन उनके हस्ताक्षर नहीं कराए जा रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों ने सीनियरों की अनदेखी कर जूनियर को सुपरवाइजर (मैट) का चार्ज दे दिया है। सुपरवाइजर कर्मचारियों के साथ तानाशाही वाला व्यवहार करता है। वहीं कर्मचारियों को अपशब्द भी बोलता है। इस मामले में नार्दन रेलवे मजदूर यूनियन के ब्रांच सेकेट्री ने 22 दिसंबर को अधिकारियों से शिकायत भी की थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि सीनियर को सुपरवाइजर बना देंगे। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष है। एएसएम ओमवीर सिंह ने बताया कि यह मामला जानकारी में नहीं है। ............ सुभाष राजीव पंडित

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 10:02 PM (IST)
सीनियरों की अनदेखी कर जूनियर  को बनाया सुपरवाइजर, रोष
सीनियरों की अनदेखी कर जूनियर को बनाया सुपरवाइजर, रोष

जासं, बड़ौत (बागपत): रेलवे के सूजरा गैंग नंबर पांच में इंजीनियरिग विभाग में सीनियरों की अनदेखी कर जूनियर को सुपरवाइजर (मेट) बना दिये जाने से कर्मचारियों में रोष है।

रेलवे कर्मचारी पांच दिन से ड्यूटी पर तो आ रहे हैं, लेकिन उनके हस्ताक्षर नहीं कराए जा रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों ने सीनियरों की अनदेखी कर जूनियर को सुपरवाइजर (मेट) का चार्ज दे दिया है। सुपरवाइजर कर्मचारियों के साथ तानाशाही वाला व्यवहार करता है। वहीं कर्मचारियों को अपशब्द भी बोलता है। इस मामले में नार्दन रेलवे मजदूर यूनियन के ब्रांच सेकेट्री ने 22 दिसंबर को अधिकारियों से शिकायत भी की थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि सीनियर को सुपरवाइजर बना देंगे। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष है। एएसएम ओमवीर सिंह ने बताया कि यह मामला जानकारी में नहीं है।

chat bot
आपका साथी