भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी कांग्रेस: युनूस चौधरी

निवाड़ा गांव में शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 09:36 PM (IST)
भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी कांग्रेस: युनूस चौधरी
भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी कांग्रेस: युनूस चौधरी

बागपत, जेएनएन। निवाड़ा गांव में शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। गांव में हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. युनूस चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ही भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। सरकार को किसानों, मजदूरों, व्यापारियों के हितों की कतई चिता नहीं है। प्रदेश में अपराध बढ़े हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यपाल सिंह पथौलिया और बड़ौत शहर के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस ही देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर सकती है। संविधान सर्जन अभियान के तहत लोगों से फार्म भरवाए गए हैं।

अध्यक्षता चौधरी अकबर अली ने की। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव सैन, महासचिव अनिल तोमर, वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत कुमार, खिलेराम गुर्जर, बेगराज सिंह, मा. शकील असारा, भरतवीर सिंह, इस्लाम चौधरी, चौ. लालू, चौ. नाजिम, गुलजार, हामिद चौधरी, अख्तर चौधरी, सचिन देव त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी