बूथों पर पहुंच नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के नेतृत्व में विभिन्न बूथों पर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 08:45 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 08:45 PM (IST)
बूथों पर पहुंच नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा
बूथों पर पहुंच नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा

बागपत, जेएनएन। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के नेतृत्व में विभिन्न बूथों पर पहुंचकर पार्टी परिवार में नए सदस्यों को जोड़ा।

निवाड़ा गांव के छह बूथों पर घर-घर जाकर हर व्यक्ति को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। वहीं, उन्हें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर चल रही सरकार पूरी तरह से कारगर साबित हुई। सभी वर्गो को समान योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। वहीं हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। उपाध्यक्ष ने बताया कि सेक्टर प्रभारी का कार्य किया। निवाड़ा मंडल बागपत देहात विधान सभा बड़ौत पर बूथ सत्यापन किया। बूथ नंबर 274 विनोद, बूथ नंबर 275 संदीप विश्वकर्मा, बूथ नंबर 276 विजय पाल कश्यप, बूथ नंबर 277 विनोद पाल, बूथ नंबर 278 जगदीश, बूथ नंबर 279 मोतीराम सभी बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर बीजेपी 21 कार्यकर्ता की कार्यकारिणी बनाकर कार्य किया। इंजीनियर रॉकी शर्मा संदीप कुमार का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी