हरियाणा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर सोनीपत के कुंडली में हमला करते हुए उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:19 PM (IST)
हरियाणा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला
हरियाणा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला

बागपत, जेएनएन। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर सोनीपत के कुंडली में हमला करते हुए उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई। गाड़ी पर लगा पार्टी का झंडा भी उखाड़ फेंका। साथ चल रहे गनर ने उनकी जान बचाई।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि शनिवार की सुबह वह सोनीपत के जाट्टी गांव में एक धर्मशाला में रागिनी गायक पंडित लख्मीचंद की याद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। कुंडली एक्सप्रेस-वे से नीचे उतरते ही उनकी गाड़ी को कई युवकों ने घेर लिया और हाथ में पहने कड़ों से उनकी स्कार्पियो के शीशे तोड़ दिए। उन्हें गाड़ी से नीचे खींचते हुए उनके साथ भी मारपीट कर उनके गले से भगवा पटका छीनने और भगवा जैकेट को भी उतरवाने का प्रयास किया। उनके गनर दुर्गपाल सिंह गाड़ी से नीचे उतरे और हमलावरों को समझाते हुए कहा कि वह वापस जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से इस घटना की शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पूर्व जिलाध्यक्ष का आरोप है कि हमलावर किसान आंदोलन से जुड़े और पंजाब के लग रहे थे। आत्महत्या का मामला हत्या में बदला, आरोपित गिरफ्तार

बामनौली गांव में चार दिन पहले एक युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या किए जाने का मामला हत्या में बदल गया है। पुलिस ने हत्यारोपित किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बामनौली गांव में 20 जनवरी की रात 24 वर्षीय रोहित की गोली लगने से मौत हो गई थी।

एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि रोहित की बहन पूजा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आत्महत्या का मामला बताया था। बाद में दूसरी तहरीर में रोहित के चचेरे भाई को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद नामजद आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि रोहित, उसका भाई प्रिस व आरोपित किशोर घटना वाली शाम एक साथ बैठे थे। पहले बाजार से गाजर का हलवा लाकर तीनों ने खाया। उसके बाद रोहित के घर छज्जे पर रखे तमंचे को आरोपित ने उठा लिया और उससे छेड़छाड़ करते समय गोली चल गई, जो रोहित के सीने में जा लगी। उसकी मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी