ऐलान : हरियाणा सीमा में पैर भी रखा तो कर देंगे कत्ल

संवाद सूत्र, छपरौली : शुक्रवार सुबह हरियाणा के राकसेड़ा और छपरौली के बदरखा गांव के लोगों में टकराव के

By Edited By: Publish:Sat, 28 Jan 2017 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 28 Jan 2017 05:50 PM (IST)
ऐलान : हरियाणा सीमा में पैर भी रखा तो कर देंगे कत्ल
ऐलान : हरियाणा सीमा में पैर भी रखा तो कर देंगे कत्ल

संवाद सूत्र, छपरौली : शुक्रवार सुबह हरियाणा के राकसेड़ा और छपरौली के बदरखा गांव के लोगों में टकराव के बाद राकसेड़ा के बालू माफिया ने वहां के दो किसानों को धमकी दी है। कहा कि यदि हरियाणा की सीमा में कदम भी रखा तो कत्ल कर दिया जाएगा। धमकी के बाद पीड़ित किसान और उनके परिवार खेतों में जाने से भी घबरा रहे हैं। दूसरी ओर कुछ किसानों ने खेतों में टुकड़ियों में जाना प्रारंभ कर दिया है।

यूपी-हरियाणा सीमा सुलग रही है। दोनों प्रदेशों के बीच उपजे तनाव के बाद अफसर भी असहाय नजर आ रहे हैं। बदरखा गांव के किसान मेहरद्दीन व शमशाद ने बताया कि उनके मोबाइल पर राकसेड़ा के माफिया ने काल की। आरोप है कि उन्हें कहा गया कि किसी भी सूरत में खादर में कदम नहीं रखने दिया जाएगा। यदि उन्होंने हरियाणा सीमा की ओर कदम भी रख दिया तो दोनों मौत के घाट उतार दिए जाएंगे। इस धमकी के बाद शनिवार को दोनों किसान और उनके परिवार खेतों में नहीं गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। यदि जल्द ही पुलिस-प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो उनकी और उनके परिवारों की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने छपरौली थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।थाना प्रभारी दिनेश वशिष्ठ का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-------

टुकड़ियों में गए किसान

यमुना खादर में अपने खेतों में किसान जाने से भी कतरा रहे हैं, लेकिन जरूरी काम के चलते वह शनिवार को टुकड़ियों में लाठी-डंडे व बल्लम-भाले लेकर पहुंचे। उन्हें डर है कि हरियाणा के लोग उन पर कभी भी जानलेवा हमला कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी