खो-खो में ब्लू हाउस का रहा दबदबा

संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत) : बली गांव के शहीद मनवीर नेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक ख

By Edited By: Publish:Mon, 24 Nov 2014 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 24 Nov 2014 07:57 PM (IST)
खो-खो में ब्लू हाउस का रहा दबदबा

संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत) : बली गांव के शहीद मनवीर नेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लू हाउस का दबदबा रहा।

सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मा. गजराज ने फीता काटकर किया। स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम ने बताया कि पहला गेम में ग्रीन हाउस व यलो हाउस ने भाग लिया, जिसमें 400 मी. दौड़ में ग्रीन हाउस विशाल प्रथम, यलो हाउस आकाश द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरा गेम यलो हाउस व ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। जिसमें 200 मी. दौड़ में यलो हाउस निशांत प्रथम, ग्रीन हाउस अनुज द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरा गेम ब्लू हाउस व ग्रीन हाउस में खेला गया। इसमें 100 मी. में ब्लू हाउस संदीप प्रथम व ग्रीन हाउस सचिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में रेड हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 200 मी. की दौड़ में ग्रीन हाउस नैना प्रथम, रेड हाउस कंचन नें द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मी. फ्रॉग रेस में ग्रीन हाउस वैभव प्रथम व ब्लू हाउस उज्जवल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद चारों हाउस में खो-खो गेम खेला गया। इसमें ब्लू हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय, रेड हाउस और येलो हाउस तृतीय स्थान पर रहे। बली प्रधान योगेश की ओर विजेताओं पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा, रश्मि, पूजा, मोहित, रितु, सुंदरपाल, दीपिका और काजल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी