मेहंदी प्रतियोगिता में खुशबू रहीं अव्वल

By Edited By: Publish:Thu, 31 Jul 2014 02:45 AM (IST) Updated:Thu, 31 Jul 2014 02:45 AM (IST)
मेहंदी प्रतियोगिता में खुशबू रहीं अव्वल

बागपत : हरियाली तीज के अवसर पर नगर के सेंट ऐंजल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा सात और आठ की छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें छात्राओं ने अपने हाथों में मेहंदी से अच्छे डिजाइन बनाकर तीज पर्व का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की खुशबू, शिखा, ईशा, तन्नू, ईशिता, आकांक्षा, शगुन, स्नेहा, शिवानी, आंचल और काजल ने सबसे सुंदर मेहंदी रचाई। कक्षा सात की रूपल, सुनिधि, वंशिका, कोमल, सिमरन आदि ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने खुशबू को प्रथम, शगुन द्वितीय और कोमल को तीसरे स्थान पर चुना। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बबीता, ममता, अंजू, अंजली, राखी, कविता, प्रीति और गायत्री आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी