वंशवर्धन को उर्वेश स्मृति व तन्वी को कल्पना चावला अवार्ड

यूपीसी स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 11:49 PM (IST)
वंशवर्धन को उर्वेश स्मृति व तन्वी को कल्पना चावला अवार्ड
वंशवर्धन को उर्वेश स्मृति व तन्वी को कल्पना चावला अवार्ड

बदायूं : यूपीसी स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। एलकेजी की नन्हीं छात्रा सिया ने घूमर रहे.. गाने पर सोलो डांस कर सभी को हतप्रभ कर दिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कक्षा आठ के वंशवर्धन को उर्वेश स्मृति अवार्ड, तन्वी को कल्पना चावला अवार्ड, अभिनव राठौर को सीवी रमन अवार्ड से नवाजा गया।

शुरूआत में गुनगुन, तन्वी, ख्याति, अंशिका ने वीणावादिनी की वंदना की। देशभक्ति गीत कर कर मैदान फतह वंदेया, कर मैदान फतह पर शिऑन, देवांश, करन, कुशाग्र, देवांश, सौम्या ने अभिनय किया। पलक, सोनाक्षी, उन्नति, चित्रांशी, वर्षा, देवांश, पारसी, विराट ने नानी तेरी मोरनी, फिर भी दिल है ¨हदुस्तानी, ¨रग डांस, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके अलावा अनामिका, शिखा, सृष्टि, गुड़िया, गुनगुन, प्राची, दिव्यांशी ने गिद्दा डांस करके अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्तिक, उदय, कुनाल, दक्ष, जैव, अभिनव, अनुराग, यश आदि ने शिक्षा व वोट के महत्व पर नाट्क किया। प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा ने सभी का अभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राहिना व वंशवर्धन ने किया। अतिथि प्रमोद गुप्ता, अनुपम गुप्ता, सतीश शर्मा के अलावा दिनेश गुप्ता, डॉ. शचि गुप्ता, अर्निका, पूनम, प्रिया, मोहनी, नीतू जौहरी व्यवस्था देखते रहे।

chat bot
आपका साथी