नौकरी के लिए ग्रेटर नोएडा गए युवकों की मिली लाश

नौकरी के लिए ग्रेटर नोएडा गए युवकों की लाश मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 12:23 AM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 12:24 AM (IST)
नौकरी के लिए ग्रेटर नोएडा गए युवकों की मिली लाश
नौकरी के लिए ग्रेटर नोएडा गए युवकों की मिली लाश

जेएनएन, बदायूं : बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी सुरेशपाल का पुत्र सर्वेन्द्र सिंह (30) उर्फ संजू और गांव के ही अमर सिंह का पुत्र विजय कुमार (28) ग्रेटर नोएडा स्थित एक फूड कंपनी में डेढ़ महीने पहले नौकरी के लिए थे। परिजनों ने बताया कि 27 फरवरी को उनकी मोबाइल पर दोनों से बात हुई थी। जबकि इसके बाद से उनके मोबाइल स्विच ऑफ आने लगे। सर्वेंद्र की पत्नी रीना ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे उन्होंने अपने पति से बात की थी। दूसरे दिन परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे और तीन दिन तक खोजबीन करने के बाद भी न तो कोई कंपनी मिली और न ही उनके घर का पता लगा। हताश परिजन लौट आए और दोबारा 11 मार्च को नोएडा के थाना इकोटैंक गए और मामले की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तफ्तीश शुरू की तो पता लगा कि 27 फरवरी को सड़क दुर्घटना में सर्वेंद्र घायल हुआ था। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर चार मार्च को पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि विजय का शव शुक्रवार को वहां एक नाले से पुलिस ने बरामद किया। उसके हाथ में मौजूद कंगन व नाम छपा होने के कारण शिनाख्त हुई। पुलिस की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन पुन: नोएडा रवाना हो गए हैं। परिवार वालों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। फिर भी उनके बेटों के साथ ऐसा हुआ। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तथ्य

- एक की हादसे में हुई मौत, दूसरे का शव नाले में मिला

- 27 फरवरी से बंद थे दोनों के मोबाइल, परिजन रवाना

chat bot
आपका साथी